राजधानी शिमला सहित कई भागों में झमाझम बारिश, राज्य में लगातार इतने दिन बरसेंगे बादल

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बुधवार को झमाझम बारिश दर्ज की गई। राजधानी शिमला में सुबह से रुक-रुककर बारिश जारी है। ऊना, सोलन सहित अन्य कई भागों में भी बादल बरसे हैं। बारिश में गर्मी से राहत मिली है। उधर, अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। इसके बाद के 2-3 दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी इसके आगे बढ़ने की संभावना है। हालांकि, हिमाचल में मानसून की एंट्री को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है। कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर 22.1, भुंतर 20.5, कल्पा 12.6, धर्मशाला 16.4, ऊना 21.3, नाहन 19.1, केलांग 10.2, पालमपुर 19.5, सोलन 18.4, मनाली 16.5, कांगड़ा 23.6, मंडी 23.1, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 22.3, जुब्बड़हट्टी 20.2, कुफरी 13.8, कुकुमसेरी 6.9, नारकंडा 11.8, भरमाैर 14.0, रिकांगपिओ 17.3, सेऊबाग 18.0, बरठीं 21.6, पांवटा साहिब 27.0, सराहन 19.2, देहरागोपीपुर 26.1, ताबो 11.2, मशोबरा व नेरी में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में इतने दिन होगी बारिश

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 और 30 जून को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 24, 25 और 26 जून को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य के कुछ अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। उधर, अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, इसके बाद कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *