हिमाचल: अमरजीत सिंह को गृह विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार, आशीष सिंघमार को पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी

Spread the love

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपते हुए प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अमरजीत सिंह को गृह विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अमरजीत सिंह वर्तमान में सहकारिता तथा नगर एवं ग्राम नियोजन एवं आवास विभाग के सचिव हैं। अब वे इन विभागों के साथ गृह विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। हालांकि गृह विभाग का कार्य अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के समग्र नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण में संचालित होगा।

इसी अधिसूचना के तहत 2008 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष सिंघमार को पशुपालन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सिंघमार पहले से ही डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस, मुख्यमंत्री सचिवालय, सामान्य प्रशासन, संसदीय कार्य तथा मानवाधिकार आयोग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाल रहे हैं।

सरकार ने दोनों अधिकारियों की नई नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। प्रशासनिक हलकों में अमरजीत सिंह को गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि गृह विभाग प्रदेश में कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय से जुड़े अहम मामलों का संचालन करता है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *