
नित्थर पंचायत के झल्ली गांव में एक घर में साधु के वेश में आए दो शातिर तंत्र-मंत्र की आड़ में 21 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, झल्ली गांव के पीखु राम के घर सोमवार दोपहर को साधु के वेश में दो व्यक्ति आए। परिवार ने उनका आदर-सत्कार करते हुए अंदर बुलाया। घर में पीखु राम के अलावा उनकी पत्नी और बच्चा भी था। दोनों व्यक्तियों को भोजन करवाया। पत्नी रसोई में थी। छोटा बच्चा अलग कमरे में खेल रहा था।
इसी बीच दोनों व्यक्तियों ने तंत्र-मंत्र की आड़ में पीखु राम के साथ कुछ ऐसा किया कि उसे होश-हवास नहीं रहा। वे बेसुध हो गए। इसी का फायदा उठा कर घर में रखे 21 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। करीब आधे घंटे बाद पीखु राम थोड़ा ठीक हुए। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि शातिर घर में रखी राशि को ले गए हैं
उन्होंने सूचना नित्थर पुलिस को दी गई। साथ पंचायत के उप प्रधान कुकू ठाकुर को घटना के बारे में बताया। घटना का पता चलने पर ग्रामीण भी एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने दो टीमें बनाईं और उन शातिरों की खोजना शुरू कर दिया। फिलहाल, शातिरों को पता नहीं चल पाया है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
सिद्धपुर में बंद घर से पांच लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी: धर्मशाला के सिद्धपुर क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह वारदात 27 से 29 जून के बीच हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता डॉ. अंजलि श्रीकांत चाभाण (निवासी वार्ड-17, सिद्धपुर) ने बताया कि 27 से 29 जून के बीच जब उनका घर बंद था, तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और लगभग आठ हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए हैं।एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद धर्मशाला पुलिस थाना की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। चोरों का सुराग लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। लोगों से पूछताछ करने सहित अन्य तकनीकी पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है। संवाद
लोगों से सतर्क रहने की अपील: उप प्रधान कुकू ठाकुर ने बताया कि पीखु राम ने पुलिस को शिकायत दी है। ग्रामीण भी शातिरों की खोज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने लोगों ने से सतर्क रहने की अपील की है। साथ पुलिस विभाग से भी अपील है इस तरह संदिग्ध लोगों से पूछताछ करें।
