मानसून पकड़ेगा रफ्तार, लगातार सात दिन बरसेंगे बादल, पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। आने वाले दिनों में मानसून के रफ्तार पकड़ने के आसार हैं और कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं कई इलाकों में भारी बारिश से नुकसान भी हुआ है। किन्नौर जिले के चोलिंग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बादल फटने से तबाही हुई। घटना के बाद भारी मात्रा में मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। दो वाहन मलबे में दब गए। शिमला में भी माैसम खराब बना हुआ है। हालांकि, सुबह धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे।कहां कितनी बारिश

अगले 4-5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बीते 24 घंटों के दाैरान बलद्वाड़ा 32.0, सराहन 27.0, बिलासपुर सदर 25.8, एम्स शिमला 19.5, बरठीं 18.6, स्लापड़ 18.0, मुरारी देवी 16.0 व कल्पा में 8.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

9 जुलाई तक बरसेंगे बादल

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 6, 7 और 8 जुलाई को राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दाैरान कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि 3, 5 और 9 जुलाई को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दाैरान कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 4 जुलाई को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

6 जुलाई को कांगड़ा, सिरमाैर, मंडी व शिमला के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 7 जुलाई के लिए हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमाैर के लिए ऑरेंज अलर्ट है। अन्य कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *