हिमाचल में आज से एक सप्ताह तक झमाझम बरसेंगे बादल, पांच दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में आज से सात दिन तक लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान है। राज्य के कई हिस्सों में पांच दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन के लिए येलो अलर्ट है। राजधानी शिमला में भी आज माैसम साफ बना हुआ है। बीती रात धर्मशाला एडब्ल्यूएस में 137.0, जोत चंबा 109.0, कांगड़ा 77.4, धर्मशाला  65.5 व पालमपुर में 38.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

आज इन जिलों में बारिश के आसार
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज शिमला शहर और आसपास के इलाकों में पूर्ण रूप से बादल छाए रहने व कुछ दौर हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि चंबा, कांगड़ा और मंडी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो दौर तीव्र बारिश होने की संभावना है। कुल्लू और शिमला जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो दौर तीव्र बारिश के आसार हैं। राज्य के शेष जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

24 जुलाई तक बरसेंगे बादल, जानें किस दिन अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 18 से 24 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहने से झमाझम बारिश होने के आसार हैं। 19 से 24 जुलाई तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। 19 से 23 जुलाई के लिए कुछ भागों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 18 व 24 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

पर्यटकों, स्थानीय लोगों के लिए ये सलाह
भूस्खलन, मिट्टी धंसने या अचानक बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में जाने से बचें।
ऐसे इलाकों में जाने से बचें जहां अक्सर जल भराव की समस्या होती है।
सभी जल-स्रोतों (नदियों, धाराओं, नालों) से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
गति सीमा और ट्रैफिक से जुड़ी सलाहों का पालन करें।
मौसम से जुड़ी चेतावनियों और सलाहों की जानकारी रखें।
राज्य सरकार द्वारा जारी सलाहों और दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *