जन नायकन’ की एडवांस बुकिंग में धमाका, रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये, 7 लाख टिकट बिके; फैंस में एक्साइटमेंट

Spread the love

काफी मशक्कतों के बाद विजय की फिल्म जन नायकन आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। एडवांस बुकिंग में ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 

एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़ 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में रिलीज से एक दिन पहले ही 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है, जिसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं। अगर ब्लॉक सीट्स को हटाया जाए तो भी फिल्म करीब 14 करोड़ रुपये की टिकट सेल कर चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सा तमिल वर्जन का है।तमिलनाडु फिल्म का सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है, जहां से करीब 7.90 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। इसके बाद कर्नाटक का नंबर आता है, जहां से 6.03 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, खासकर बेंगलुरु में जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला है। केरल से भी 1.91 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई हुई है।बेंगलुरु में हुई सबसे ज्यादा बुकिंग 
शहरों की बात करें तो बेंगलुरु सबसे आगे है, जहां से 5.99 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। इसके बाद चेन्नई (1.86 करोड़), कोयंबटूर (90 लाख) और हैदराबाद, मदुरै, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों से भी अच्छे आंकड़े सामने आए हैं।

भाषा के हिसाब से तमिल वर्जन पूरी तरह हावी है, जहां से 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई है। तेलुगु वर्जन का कलेक्शन थोड़ा कम है, जबकि हिंदी वर्जन को अभी तक सीमित रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म की ज्यादातर बुकिंग 2D स्क्रीनिंग के जरिए हुई है, जबकि प्रीमियम फॉर्मेट का योगदान काफी कम रहा है।

फिल्म के स्टारकास्ट और रिलीज डेट 
एच विनोथ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि, नारायण और नासर जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म पहले 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से देरी के बाद अब 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *