Kangra Accident : गेहूं से लदा ट्रक पुल से खड्ड में गिरा, दो लोगों की मौत; चालक फरार

Spread the love

कांगड़ा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में गेहूं से लदा ट्रक 53 मील पुल से नीचे खड्ड में जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक दुर्घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ट्रक पंजाब से गेहूं लेकर पालमपुर की ओर जा रहा था। देर रात 53 मील पुल के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खड्ड में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही फरार चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *