शिमला: सीएम सुक्खू बोले- बच्चेदानी के ऑपरेशन तो छोटी बात अभी और तथ्य आएंगे सामने

Spread the love

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पुरुषों की बच्चेदानी के ऑपरेशन तो छोटी बात है। अभी और भी तथ्य सामने आएंगे। उन्होंने विधायक डॉ. जनक राज पर विजिलेंस जांच को लेकर कहा कि सरकार बदले की भावना से काम नहीं कर रही है। प्रदेश की संपदा को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कैबिनेट की बैठक में व्हाइट पेपर कमेटी तय होगी।

उन्होंने कहा कि कागजों में पुरुषों की बच्चेदानी के ऑपरेशन छोटी बात है। अभी और भी तथ्य सामने आएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82 वीं जयंती पर शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम सुक्खू ने कहा कि विधायक को जांच के लिए बुलाया गया है और उन्हें जवाब देकर तथ्य बताने चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरुषों की बच्चेदानी के ऑपरेशन किए गए। अभी और तथ्य सामने आ रहे हैं। उस समय जनक राज आईजीएमसी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट थे।

पेपर लीक मामले पर भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब हिमाचल में पेपर लीक हुआ था तो क्या भाजपा के पैरों में बेड़ियां पड़ी थीं। उनकी सरकार ने पेपर लीक मामले में कार्रवाई कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा है। सरकार शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करना चाहती है। पब्लिक सर्विस कमीशन में पहली बार लिखित परीक्षा के नंबर जोड़ने का फैसला लिया गया है। 

विधायक जनक राज बोले जांच कराएं, राजनीति नहीं
 विजिलेंस ब्यूरो की पूछताछ के बाद डॉ. जनक राज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जांच नहीं, बल्कि डराने-धमकाने की राजनीति हो रही है। किसी ने भी जांच से नहीं रोका है। अगर वर्तमान सरकार जांच नहीं करवाएगी तो भाजपा जब सत्ता में आएगी तो वह करवाएगी।

डॉ. जनक राज ने कहा कि क्या आईजीएमसी में काम करवाने वाले क्या सभी कर्मचारी भ्रष्टाचारी हैं। यह सेवा करने का फल मिल रहा है। पर्चियां देखना और तेज की जाएंगी। जो भी सवाल थे, उनके जवाब दे दिए हैं। जो भी रिकार्ड है, वह आईजीएमसी में है। बच्चेदानी के ऑपरेशन किसने किए। सच कौन बोल रहा है यह तो ईश्वर तय करेगा या उच्च न्यायालय तय करेगा। इस तरह के हास्यास्पद बयान सही नहीं हैं। डॉ. जनक राज ने कहा कि भाजपा के समय में केवल 95 करोड़ रुपये के क्लेम किए गए हैं। 47 हजार लोगों का उपचार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *