हिमाचल प्रदेश: लूणा-सामरा मार्ग पर दरकी पहाड़ी, चार पंचायतों का संपर्क कटा; वीडियो देख आप भी डर जाएंगे!

Spread the love

लूणा-सामरा मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे अचानक भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरकने से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे। इसके चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और रहनू कोठी, जगत, क्रूर और छतराड़ी पंचायतों का संपर्क प्रभावित हो गया।

सुबह के समय अचानक हुए भूस्खलन से सड़क का बड़ा हिस्सा मलबे की चपेट में आ गया। मार्ग बंद होने के बाद दोनों ओर वाहन फंस गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण सड़क से गुजरना जोखिम भरा हो गया है।

लूणा-सामरा मार्ग के बंद होने से चार पंचायतों के ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों को जरूरी काम के लिए आने-जाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने की मांग की है।

भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग का निरीक्षण किया गया। सड़क पर गिरे मलबे को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की जा रही है। मार्ग पूरी तरह बहाल होने तक लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ सकती है।

बरसात के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन की घटनाओं के बीच लूणा-सामरा मार्ग का बंद होना स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। ग्रामीणों ने विभाग से मशीनरी लगाकर जल्द सड़क खोलने और संवेदनशील हिस्सों पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *