स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज यहां सोलन विधानसभा क्षेत्रों की 07 ग्राम पंचायतों के लिए कूड़ा एकत्रित करने वाली ई-रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने कहा कि यह ई-रिक्शा ग्रामीण विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि यह ई-रिक्शा सोलन विधानसभा क्षेत्र की डांगरी, कोठों, नौणी मझगांव, सलोगड़ा, ओच्छघाट, आंजी तथा सपरुन ग्राम पंचायतों से कचरा एकत्रित करने के उपरांत ग्राम पंचायत में स्थापित कचरा एकत्रित शैड में पहुंचाने का कार्य करेगी। इसके उपरांत विकास खण्ड स्तर पर कचरा प्रबंधन यूनिट में इसका उचित निष्पादन किया जाएगा।डॉ. शांडिल ने कहा कि इस पर्यावरण-अनुकूल पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन को अधिक कुशल, आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाना है। इस योजना के तहत चयनित पंचायतों के हर घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र किया जाएगा।उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा के इस्तेमाल से न केवल कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, बल्कि तंग ग्रामीण रास्तों पर भी आसानी से कचरा संग्रहण संभव हो सकेगा।
इस अवसर पर बाघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अमित ठाकुर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष पुनीत शर्मा, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, प्रदेश विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, खण्ड कांग्रेस सोलन की उपाध्यक्ष संधीर सीनू, कांग्रेस नेता रमेश ठाकुर, विजय पुरी, सक्षम शर्मा, विजय ठाकुर, बलदेव ठाकुर, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा, ज़िला विकास अधिकारी रमेश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी सोलन मंजुला कंवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
