हिमाचल माैसम: भूस्खलन से प्रदेश में 65 सड़कें बंद, इस दिन से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, तेज हवाएं चलने के आसार

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल ठियोग के जनोगघाट के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के कारण मंगलवार को नेशनल हाईवे-5 यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच बहाल हुआ। कांगड़ा के मैदानी क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही, जबकि धर्मशाला और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बारिश शुरू हुई। हमीरपुर, ऊना, कुल्लू, मंडी और चंबा में भी मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में भी दिनभर मौसम साफ रहा। उधर, मणिमहेश यात्रा के लिए होली और भरमौर से नियमित हवाई उड़ानें जारी रहीं। प्रदेश में बारिश से प्रभावित सड़कों पर मंगलवार शाम तक पूरी तरह आवाजाही बहाल नहीं हो सकी। 65 सड़कें बंद रहीं। 12 सितंबर से बारिश का दायरा बढ़ने के आसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद 12 सितंबर से बारिश का दायरा बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 13 और 14 सितंबर को प्रदेश के मैदानी, निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, 11 से 14 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि फिलहाल किसी भी जिले के लिए विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के आगामी पांच दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार 9 से 11 सितंबर तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।अधिकतम तापमानऊना 35.0बिलासपुर 33.5मंडी 32.8कांगड़ा 31.6चंबा 29.6सोलन 29.0धर्मशाला 28.0नाहन 27.6मनाली 26.4शिमला 23.4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *