# पूर्व सैनिक लीग की बैठक में रखी कैंटीन खोलने की मांग

Spread the love

हिमाचल न्यूज़ नेटवर्क

Reactions

सैनिक सामुदायिक केंद्र भवन प्रथम तल का नालागढ़ में विधायक केएल ठाकुर ने शिलान्यास किया। वहीं इसके निर्माण के लिए 10 लाख विधायक निधि में देने की घोषणा की। इस अवसर पर जेएन शोरी अस्पताल की ओर मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया था|

जिसमे लगभग 120 पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही सैनिक सामुदायिक केंद्र भवन में पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक हुई, जिसमें 150 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने नालागढ़ में सीएसडी कैंटीन और ईसीएचएस केंद्र खोलने की मांग की ताकि बीबीएन के पूर्व सैनिकों को इसका लाभ मिल सके।

बैठक में प्रधान शिवलाल वर्मा, कैप्टन सुरेश ठाकुर, मदन लाल, पोहू लाल, रूप लाल, सुच्चा सिंह, यशपाल सिंह, भूमीचंद, विश्वनाथ, शमशेर सिंह, श्याम लाल, सुशील कुमार, कैप्टन डीआर चंदेल, पवन कुमार, मास्टर सुरेंद्र शर्मा, रीना शर्मा, एडवोकेट नरेश घई समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।