Spread the love

 # ईडी की रडार पर खनन और शराब माफिया #आठ के खिलाफ शुरू की कार्रवाई|

खनन और शराब माफिया प्रवर्तन निदेशालय की रडार पर हैं। ईडी इन माफिया को पूछताछ के लिए कार्यालय बुला रही है। 

Mining and liquor mafia on ED's radar, action initiated against eight

हिमाचल में खनन और शराब माफिया प्रवर्तन निदेशालय की रडार पर हैं। ईडी इन माफिया को पूछताछ के लिए कार्यालय बुला रही है। पुलिस मुख्यालय की ओर से भी इनके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। लेकिन आय से अधिक संपत्ति के चलते ईडी की ओर से भी इस मामले में जांच की जा रही है। ये आठ आरोपी ऊना, सिरमौर और मंडी जिले के हैं।

पुलिस मुख्यालय ने वित्तीय जांच को लेकर वर्ष 2022 में 40 कारोबारियों के मामले ईडी को सौंपे थे। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से इनकी भी जांच की जा रही है। विधानसभा में हर बार अवैध खनन, शराब माफिया का मामला उठ है।

हालांकि पुलिस की ओर से अवैध खनन के मामले में कई जेसीबी, ट्रक, जमीन, नकदी, कार आदि संपत्ति को अटैच किया है। ईडी ने नालागढ़ के महादेव में शराब कंपनी की 9.31 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। इसमें फैक्टरी और भवन के साथ औद्योगिक प्लाट भी शामिल हैं। यह कंपनी अवैध रूप से दूसरे राज्यों में भी शराब की सप्लाई करती थी।