# 10वीं और 12वीं कक्षा की अस्थायी डेटशीट जारी, 19 जनवरी तक मांगे सुझाव|

Spread the love

हिमाचल न्यूज़ अलर्ट

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की अस्थायी डेटशीट जारी कर दी  है।

HPBOSE released tentative DateSheet of 10th and 12th class annual exams

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 10वीं और 12वीं के नियमित परीक्षार्थियों, राज्य मुक्त विद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं सहित  कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय/श्रेणी सुधार परीक्षा के लिए अस्थायी डेटशीट जारी कर दी है। इस संबंध में बोर्ड की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों, अभिभावकों, अध्यापकों सहित शिक्षा क्षेत्र से जुड़े वर्ग में सुझाव प्राप्त करने के लिए डेटशीट को अपनी आधिकारिक वेबसाइट(www.hpbose.org) पर अपलोड की गई हैं। सुझाव बोर्ड कार्यालय को 19 जनवरी तक प्रेषित किए जा सकते हैं। इस बाद बोर्ड की ओर से अंतिम डेटशीट जारी की जाएगी। यह जानकारी बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा की ओर से दी गई।