# शिमला आइस स्केटिंग रिंक में छह साल बाद होगा जिमखाना, कार्निवल का आयोजन….

Spread the love

हिमाचल न्यूज़ अलर्ट

आइस स्केटिंग रिंक में मंगलवार को होगा जिमखाना, कर्निवाल का आयोजन। शिमला आइस स्केटिंग क्लब ने 6 साल  बाद  आयोजन कर रहा है।

Gymkhana and carnival will be organized in Shimla ice skating rink after six years

शिमला आइस स्केटिंग रिंक में मंगलवार को होगा जिमखाना, कर्निवाल का आयोजन। शिमला आइस स्केटिंग क्लब ने 6 साल  बाद  आयोजन कर रहा है।शिमला आइस स्केटिंग रिंक में वार्षिक जिमखाना, कार्निवल के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

सुबह और शाम के दोनों सत्रों में स्केटिंग करने आने वाले स्केटर्स का आंकड़ा 150 पार कर गया है। अब तक स्केटिंग के 35 से अधिक सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। क्लब के अनुसार मंगलवार को जिमखाना और कार्निवल का आयोजन होगा। करीब छह साल बाद यह आयोजन हो रहा है। सुबह के सत्र में जिमखाना व शाम को कार्निवल होगा। इसमें विभिन्न तरह की स्पर्धाएं होंगी।