matdata diwas

# उपमंडल और बूथ स्तर पर मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस|

Spread the love

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर 25 जनवरी को जिला, उपमंडल और प्रत्येक बूथ स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय कार्यक्रम हमीरपुर के बचत भवन में आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे आरंभ होने वाले इस समारोह में कई जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा मतदाताओं को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने और सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं और विशेषकर युवाओं से इन कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है।