gurukul international school

# गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में ‘गणतंत्र दिवस’ के उपलक्ष पर फहराया गया तिरंगा|

Spread the love

दिनांक 26 जनवरी 2024 को गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर तिरंगा फहराया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या लखविंदर कौर अरोड़ा ने कहा कि आज हम सब यहाँ इस मुख्य दिन को मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं, जो हमें मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने का साहस और प्रेरणा देता है।

यह दिन हमें भारत गणराज्य की स्थापना की याद दिलाता है। इस दिन हम उन महापुरुषों को भी याद करते हैं जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलवाने और भारतीय संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक गण और विद्यालय छात्रावास के कुछ विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रबंधन समिति ने सभी को ‘गणतंत्र दिवस’ की शुभकामनाएँ प्रदान की।