कांग्रेस जीत गई पर चार बड़े चेहरे हार गए,आशा कुमारी को भी लगा बड़ा जोर का झटका

Spread the love

कांग्रेस जीत गई पर चार बड़े चेहरे हार गए,आशा कुमारी को भी लगा बड़ा जोर का झटका

शिमला ……..हिमाचल में चाहे कांग्रेस जीत गई पर उसके चार बड़े चेहरे चुनाव हार गए। इनमें मंडी के द्रंग से कौल सिंह ठाकुर को तो घर में ही डबल झटका लगा है। वे खुद तो दं्रग से चुनाव हारे ही, मंडी सदर से उनकी बेटी चंपा ठाकुर  भी चुनाव हार गई। वर्ष 2017 के चुनाव में भी दोनों बाप-बेटी इसी तरह चुनाव हारे थे।

वहीं, डलहौजी से आशा कुमारी को भी हार का जोरदार झटका लगा है। इसी तरह भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी  व नैना देवी से रामलाल ठाकुर  चुनाव हार गए हैं। राम लाल ठाकुर का नाम भी सीएम पद के लिए कौल सिंह ठाकुर के साथ-साथ चर्चा में चल रहा था।