# डोहलू नाला में पहाड़ी दरकी, कुल्लू-मनाली हाइवे बंद; लगा लंबा जाम|

Spread the love
Hill break in Dohlu drain Kullu-Manali highway closed

कुल्लू मनाली हाइवे पर डोहलू नाला में पहाड़ी दरकने से रास्ता बंद हो गया है। पत्थर गिरने का सिलसिला अभी भी जारी है। 

जिला मुख्यालय कुल्लू और पर्यटन नगरी मनाली के बीच स्थित रायसन के समीप डोहलू नाला में पहाड़ी दरकी है। जिसके कारण पत्थर और मलबा कुल्लू-मनाली हाइवे पर आ गिरा है। हालांकि पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम जारी है। 

इससे हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। हाइवे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ा है। सुबह के समय पहाड़ी से मलवा हाइवे पर गिरने से कुल्लू और मनाली जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की आवाजाही न होने की वजह से स्कूली बच्चों को अधिक परेशानी हुई है।