शपथ से पहले होली लाज पहुंचे भावी मुख्यमंत्री

Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले प्रदेश के भावी इन सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मिलने हॉलीलॉज पहुचें। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाक़ात की। इसके बाद वे शपथ लेने के लिए रिज मैदान पहुंचेगें। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे सहित कई बड़े नेता भी समारोह में होंगे।