mukesh gupta

# सबके कल्याण और देश को आगे ले जाने वाला बजट :मुकेश गुप्ता

Spread the love

वित मंत्री सीतारमन द्वारा जारी बजट मे हर वर्ग का ध्यान रखा गया है, पिछले 10 सालो मे भारत की जीडीपी लगातार मजबुत हो रही है। लखपति दीदी बनाने के लिए तीन करोड का लक्ष्य रखा गया है स्वंय सहयता समुह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने मे सहयात कर रहा है।

सौर प्रणाली लगाने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली 1 करोड परिवारो के लिए सलान 18 हजार रू की बचत का साधन होगा। मध्य वर्ग के लिए किराये के मकानो और बस्तियो मे रहने वालो की सहयता हुते 2 करोड मकान बनाने का लक्ष्य बहुत अच्छा कदम है।

रक्षा क्षेत्र में 1.62 लाख करोड के हथियार खरीदने के प्रावधान से सुरक्षित भारत होगा।तीन रेल गलियारे बनाने से समान लाने लेजाने व यातायात मे सगुमता लाऐगा। युवा,गरीब कल्याण,किसानो के लिए बनाई गई योजनाएं भारत को और मजबुत करेगी।

लक्षद्वीप मे पर्यटन व अन्य द्वीपों को विभिन्न यातायात सुविधा से जोडने ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलो के विकास प्रचार प्रसार से व्यापार बढ़ेगा व भारत का पैसा विदेशी यात्राओं मे जाना कम होगा।किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों को सशक्त बनाने पर ध्यान दिया गया है।

अंतरिम बजट 2024-25 मे सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब, महिलाएं, किसान और युवा हैं। सरकार के ‘सबका साथ, सबका विकास’ पर ध्यान देने से अर्थव्यवस्था ठीक हो रही है और मुद्रास्फीति को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया गया है।बजट मे रेलवे, एविएशन और बंदरगाहों सहित बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया|


इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपेंडिचर आउटले 11.1 प्रतिशत बढ़कर 11.11 लाख करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि, निर्मला सीतारमण ने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है 2024 मे भाजपा सरकार बनने के बाद अगले बजट मे आयकर छुट मे और वृद्धि की जाऐगी ये हमे पूर्ण विश्वास है।