accident

# कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर झीड़ी के पास दो गाड़ियों में टक्कर, एक की मौत; पांच घायल|

Spread the love
road accident mandi: Two cars collide near Jhiri on Kiratpur-Manali fourlane, one dead; five injured

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर झीड़ी के समीप दो गाड़ियों को शनिवार तड़के जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच लोगों के घायल होने की सूचना है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर झीड़ी के समीप दो गाड़ियों को शनिवार तड़के जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच लोगों के घायल होने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि करेटा व टाटा सूमो गाड़ी एक ही लेन से गुजर रहे थे और इस बीच आमने-सामने से टकरा गए। दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। औट पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। एसएचओ अश्वनी ने बताया कि हादसे को लेकर जांच जारी है।