accident

# चंबा-शक्ति देहरा मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत|

Spread the love
Car accident on Chamba-Shakti Dehra road, driver dies

 चंबा-शक्ति देहरा मार्ग पर जुकयाणी नाला के पास देररात एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चंबा-शक्ति देहरा मार्ग पर जुकयाणी नाला के पास देररात एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

गाड़ी गिरने की आवाज सुन  ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल चालक को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया।  मेडिकल कॉलेज चंबा में डयूटी पर तैनात चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है।