हिमाचल में सात एचपीएस अधिकारी बने पुलिस अधीक्षक, अधिसूचना जारी

Spread the love
placement of hpps officer as superintendent of police in himachal

प्रदेश सरकार ने स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर सात एचपीएस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर सात एचपीएस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्यसचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

अधिसूचना के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात एचपीएस अधिकारी सुशील कुमार, निश्चिंत सिंह नेगी,  पंकज शर्मा, विनोद कुमार, विजय कुमार,  कुलभूषण वर्मा और भूपिंदर सिंह नेगी को पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों के तैनाती आदेश सरकार की तरह से अलग से जारी किए जाएंगे।