# बंजार के घियागी में निजी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच बच्चे घायल|

Spread the love
Private school bus accident in Ghiyagi Banjar kullu himachal

कुल्लू जिले में बंजार के घियागी में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बंजार के घियागी में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में पांच बच्चों के घायल होने की सूचना है। बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए बंजार अस्पताल भेजा गया है।

इनमें से दो घायलों को कुल्लू रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बस बंजार के एमपीएस स्कूल की थी। हादसे के दौरान  बस विद्यार्थियों को लेकर स्कूल जा रही थी। एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है।