# थानिकपुरा में 1.46 ग्राम हेरोइन के युवक गिरफ्तार|

Spread the love
Youth arrested with 1.46 grams of heroin in Thanikpura una

ऊना जिले में थाना चिंतपूर्णी के तहत थानिकपुरा में एक युवक के पास 1.46 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में थाना चिंतपूर्णी के तहत थानिकपुरा में एक युवक के पास 1.46 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान पंकज कुमार निवासी वार्ड-3 निवासी गगरेट तहसील अंब जिला ऊना के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार थाना चिंतपूर्णी की टीम सोमवार देर शाम को थानिकपुरा में मुक्तसर वालों की धर्मशाला के निकट गश्त पर थी।

जिस समय पुलिसकर्मी गाड़ियों की जांच कर रहे थे तो एक व्यक्ति  मुक्तसर वालों की धर्मशाला के सामने मोड़ पर पैदल सड़क से भरवाईं की तरफ आ रहा था। व्यक्ति  पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और पीछे मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने शक होने पर उसे रोका और पूछताछ की। इस दौरान व्यक्ति ने सड़क किनारे एक पॉलिथीन का लिफाफा फेंक दिया। पुलिस ने लिफाफे की जांच की तो उसमें हेरोइन पाई गई।  इसका वजन 1.46 ग्राम पाया गया।  पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्त में ले लिया। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी कहां से नशे की खेप लेकर कहां जा रहा था, इसकी पड़ताल जारी है।