# शिक्षा सचिव राकेश कंवर को तीन और विभागों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा|

Spread the love
Education Secretary Rakesh Kanwar given additional charge of three more departments

आईएएस अधिकारी राकेश कंवर अब सामान्य प्रशासन विभाग, सचिवालय प्रशासन विभाग और संसदीय कार्य का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे।

सचिव शिक्षा, पशुपालन व भाषा, कला एवं संस्कृति राकेश कंवर को तीन और विभागों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। आईएएस अधिकारी राकेश कंवर अब सामान्य प्रशासन विभाग, सचिवालय प्रशासन विभाग और संसदीय कार्य का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। कंवर के पास पहले से   मुख्यमंत्री के सचिव सहित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त कार्यभार है।