# जंगल में पकड़े लाहन के 17 ड्रम, किए नष्ट|

Spread the love

bilaspur…

लोकसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए नैना देवी की पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाहन के 17 ड्रम पकड़े और उन्हें नष्ट भी किया गया।

डीएसपी हेडक्वार्टर मदन धीमान ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में अवैध शराब बनाई जा रही है। इस पर पुलिस टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की तो उन्हें दबट के जंगल में अवैध रूप से बनाई जा रही शराब के लिए लाहन के 12 ड्रम और रोड जामन में 5 ड्रम कच्ची शराब अवैध रूप से पकड़ी गई। उन्होंने कहा कि कुल 17 ड्रम पकड़े गए, जिसमें 34 हजार मिलीलीटर शराब को नष्ट किया गया।