# टिहरी के समीप मरोगी नाला के पास गहरी खाई में गिरी जीप, दो लोगों की मौत|

Spread the love
Himachal: Jeep fell into a ditch near Marogi drain near Tehri, two people died.

 प्रदेश के मंडी-कटौला-बजौरा राज्य मार्ग पर  शुक्रवार सुबह टिहरी के समीप मरोगी नाला में एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। 

हिमाचल प्रदेश के मंडी-कटौला-बजौरा राज्य मार्ग पर  शुक्रवार सुबह टिहरी के समीप मरोगी नाला में एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत की सूचना है। जीप पंजाब नंबर की बताई जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ जब जीप में सवार लोग कुल्लू की ओर से मंडी आ रहे थे। कटौला से 6 किलोमीटर की दूर यह हादसा हुआ। जीप करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही कमांद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू में पुलिस की मदद की। हादसे का शिकार हुई जीप पंजाब से खोया-पनीर छोड़ने कुल्लू-मनाली गई थी।  पुलिस थाना प्रभारी पधर अशोक कुमार ने बताया कि कमांद पुलिस इंचार्ज आलम राम के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा गया है।