# आईटीआई चंबा की टीम रही खेलकूद प्रतियोगिता की ओवरऑल विजेता|

Spread the love

 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में शुक्रवार को चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। समापन समारोह में एएसपी शिवानी मेहला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में आईटीआई चंबा की टीम ओवरऑल विजेता रही। इस मौके पर शिवानी मेहला ने युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत दी।

साथ ही उन्हें कठिन परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम के बिना जीवन में सफलता प्राप्त नहीं होती। इससे पहले आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य इंजीनियर विपिन शर्मा ने प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जिलाभर की 9 आईटीआई के करीब 300 खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया।

जिला स्तर पर अव्वल रही आईटीआई चंबा की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर आईटीआई लाचौड़ी के प्रिंसिपल राहुल राठौर सहित विभिन्न आईटीआई के स्टाफ सदस्य व बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।