# हिमाचल में जल्द बनेगी भाजपा की सरकार : कश्यप

Spread the love

भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने दावा किया है कि हिमाचल में जल्द भाजपा की ही सरकार बनेगी। कश्यप अपने जनसंपर्क अभियान के तहत रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के कोटी धीमान में जन संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा को सभी 4 सीटों पर जीत मिलने वाली है, वहीं मौजूदा हालात देखकर लगता है कि प्रदेश में जल्द भाजपा ही सत्ता पर काबिज होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता का सरकार से मोहभंग हो चुका है और अब कांग्रेस के ही विधायक पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। कश्यप ने आरोप लगाया कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सरकार के समय में खोले गए कई महत्वपूर्ण संस्थान कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिए, जिसका लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सुरेश कश्यप ने कहा कि इस सरकार ने करीब 1500 संस्थान प्रदेश के भीतर बंद कर दिए, जो पूर्व सरकार ने जन सुविधा के लिए खोले थे।