# 4 मई तक बनाए जाएंगे पूरे प्रदेश में वोट : गर्ग

Spread the love

राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग बिलासपुर प्रवास के दौरान घुमारवीं पहुंचे और स्वामी विवेकानन्द राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय घुमारवीं में स्थापित स्ट्रांग रूम में ईवीएम और वीवीपैट के रख-रखाव व सुरक्षा के इंतजामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के तहत अपना संदेश लिखकर मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक जून को मतदान होना है।

इसके लिए जिले के सभी मतदाता शत-प्रतिशत मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत करें। चार मई तक पूरे प्रदेश में वोट बनाए जा रहे हैं। जिन मतदाताओं के वोट नहीं बने हैं, वह सभी अपना वोट अवश्य बनाएं। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वोटिंग लिस्ट में अपना नाम जरूर जांच लें।

वहीं उन्होंने जिला में पहली बार मतदान में भाग ले रहे मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को मतगणना हॉल तथा दृढ़ कक्ष की स्थापना बारे भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए।