# घुमारवीं में राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ शुरू |

Spread the love
State level summer festival started with grand procession in Ghumarwin

घुमारवीं में राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को धूमधाम के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त राखिल काहलो ने शिरकत की। 

बिलासपुर घुमारवीं में राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को धूमधाम के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त राखिल काहलो ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने खूंटी गाड़कर और बैलों की पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया। ढोल-नगाड़ों के साथ स्थानीय शिव मंदिर से लेकर मेला स्थल तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इसमें सैंकड़ों लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। शोभायात्रा में उपस्थित सभी लोगों को रंग-बिरंगी पगडियां पहनाई गईं। महिला शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों के साथ शिव मंदिर से शुरू हुई जो बाजार गांधी चौक से होती हुई मेला स्थल पर पहुंची। वहीं, मुख्यातिथि राखिल काहलो ने इस मेले को राज्य स्तर का होने पर बधाई दी।