कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर बाल-बाल बची कार ,नहीं रुक रहा भूस्खलन

Spread the love

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर पहाड़ियां कहर बनकर गिर रही है आए दिन कुछ न कुछ हादसा होते होते रह जाता है शुक्रवार सुबह दत्यार के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर सड़क पर आ गिरे। इस दौरान दूसरी लेन से कालका की तरफ जा रही गाड़ी बाल-बाल बच गई। गनीमत रही कि कार के सामने पत्थर को आता देख चालक ने ब्रेक लगा दी।वहीं इससे पहले गुजरी गाड़ी रफ्तार से आगे निकल गई। जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दत्यार में भूस्खलन के बाद वाहनों की आवाजाही एक तरफा हो गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं चालक खतरे के साये में हाईवे से आवाजाही कर रहे हैं।