# 6 एचएएस ऑफिसर प्रमोट होकर बने आईएएस |

Spread the love

 हिमाचल प्रदेश के 6 एचएएस अधिकारी प्रमोट होकर आईएएस बन गए हैं। इन अधिकारियों में राजीव कुमार-1, विवेक चंदेल, सुनील शर्मा, विनय कुमार, दलीप कुमार नेगी व डॉ. पंकज ललित शामिल हैं, जो अब आईएएस बन गए हैं। इसकी अधिसूचना भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) द्वारा जारी कर दी गई।

इन अफसरों की नियुक्तियां  भारत सरकार द्वारा 1 जनवरी, 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच हुई रिक्तियों के विरूद्ध की गई है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (कैडर) नियम, 1954 के नियम 5(1) के तहत 2022 की चयन सूची के लिए राज्य सरकार के परामर्श से अगले आदेशों तक प्रोबेशन पर रहने और उन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर आबंटित करने के निर्देश जारी हुए हैं।