# इस बाजार में आने से पहले चौकन्नी हो जाएं महिलाएं|

Spread the love

नवरात्र के चलते पिछले दिनों बाहरी राज्य की महिलाओं द्वारा स्थानीय महिला की चेन चोरी होने के बाद कांगड़ा पुलिस अब पूरी तरह से सक्रिय हो गई है मेलों के दौरान इस तरह की कोई वारदात फिर से न घटे इसके लिए एसएचओ कांगड़ा संजीव कुमार ने खुद मोर्चा संभाला है। पुलिस द्वारा समय-समय पर मंदिर एवं मंदिर को जाने वाले मुख्य मार्ग पर गश्त की जा रही है।

इतना ही नहीं, जो महिलाएं माता के मंदिर माथा टेकने या बाजार में खरीददारी करने आ रही हैं, उन्हें भी चौकन्ना रहने की सलाह पुलिस द्वारा दी जा रही है। बाजार में किसी भी तरह की चोरी की वारदात न घटे इस अभियान के तहत बाहरी राज्य की उन महिलाओं पर भी नजर रखी जा रही है, जिन पर पुलिस को शक है कि वह इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकती हैं।