# रात को बिस्तर में आ#ग लगने से जिंदा ज#ला व्यक्ति , बंजार के बठाहड़ में हुआ हादसा…

Spread the love
Man burnt alive after bed catches fire at night Accident happened in Batahad of Banjar

 जिला कुल्लू के बठाहड़ में एक व्यक्ति आ#ग लगने से जिं#दा ज#ल गया है। घटना शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे की है। 

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बठाहड़ में एक व्यक्ति आग लगने से जिंदा जल गया है। घटना शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे की है। इसमें बठाहड़ के रहने वाले जीवन लाल( 42) की कमरे में बिस्तर में आग लगने से मौत हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।विज्ञापन

बंजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बंजार अस्पताल लाया, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। ग्राम पंचायत मशियर की प्रधान शांता देवी ने कहा कि व्यक्ति की मौत का पता सुबह लगा है। मृतक अपने कमरे में अकेला सोया हुआ था। एसपी कुल्लू डा. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।