# हिमाचल में चुनाव लड़ेगी बसपा, चारों सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित|

Spread the love
Lok Sabha Election: BSP declared candidates for all four seats in himachal

प्रदेश अध्यक्ष नारायण आजाद की ओर से चारों सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की गई।

हिमाचल में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नारायण आजाद की ओर से चारों सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की गई।

मंडी संसदीय सीट पर सरकाघाट के प्रकाश चंद भारद्वाज, शिमला सीट से सिरमौर के अनिल कुमार, हमीरपुर से धर्मपुर के हेमराज और कांगड़ा से सुलह की रेखा रानी को प्रत्याशी बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो मायावती की मंजूरी के बाद चारों सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन किया गया है।