# एम सुक्खू बोले- कांग्रेस पार्टी जल्द घोषित करेगी टिकट, भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या का किया प्रयास…

Spread the love
CM sukhvinder Sukhu said Congress party will soon announce ticket in Himachal.

सीएम ने कहा कि भाजपा की ओर से बागी विधायकों को खरीदकर टिकट देकर लोकतंत्र की हत्या करने व पैसों के दम तक सत्ता को हथियाने की कोशिश की गई। 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर और कांगड़ा लोकसभा सीट और छह विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस पार्टी जल्द टिकटों की घोषणा करेगी। इस पर मंथन चल रहा है। सीएम ने कहा कि भाजपा की ओर से बागी विधायकों को टिकट देकर लोकतंत्र की हत्या करने व पैसों के दम तक सत्ता को हथियाने की कोशिश की गई।

इस मुद्दे को चुनाव में जनता के बीच लेकर जाएंगे। साथ ही वर्तमान सरकार की ओर से 15 महीनों में आम जनता के लिए किए गए कार्यों को भी जनता की अदालत में लेकर जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री ने निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले गगल हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।