# स्कूल के बच्चों ने साफ किया मेला ग्राउंड, दिया स्वच्छता का संदेश…

Spread the love

झण्डूता में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी नलवाड़ मेले के बाद मेला ग्राउंड में फैले कूड़े-कचरे को सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल झण्डूता के दसवीं कक्षा के बच्चों ने साफ कर स्वच्छता का संदेश देने सहित स्थानीय प्रशासन का सहयोग किया।

स्कूल के बच्चों ने मेला ग्राउंड में फैले कूड़े-कचरे को साफ कर पहले एक जगह एकत्र किया और फिर उसे जलाकर नष्ट किया।

इसके लिए व्यापार मंडल के प्रधान प्रशांत शर्मा ने स्कूल के बच्चों की सराहना करते हुए स्कूल प्रबंधन का भी आभार जताया, जिन्होंने मेला ग्राउंड में सफाई करने के लिए बच्चों को भेजा। गौरतलब है कि तीन दिन तक चले मेले के दोनों ग्राउंडों में बहुत सा कूड़ा-कचरा फैला हुआ था, जिसकी सफाई आवश्यक थी।