# ड्रेस कोड में आना शुरू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार के अध्यापक |

Spread the love
Girls seniors start coming into dress code

teacher of secondary school kunihar

कुनिहार छात्रा स्कूल में अब छात्राओं के साथ अध्यापक भी ड्रेस में दिखेंगे। स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था, जिसे अब लागू भी कर दिया है। इसके बाद अध्यापक ड्रेस कोड में स्कूल आना भी शुरू हो गए हैं। यह सरकारी स्कूल जिले का पहला विद्यालय होगा जहां पर अध्यापकों या भी ड्रेस कोड रखा है।


जानकारी के अनुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में विद्यालय प्रबंधन समिति की मासिक बैठक हुई थी। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा ने की थी। इस दौरान शिक्षा के नए सत्र के लिए विद्यार्थियों की वर्दियों का रंग निर्धारित किया गया। जिसका एसएमसी के सदस्यों की ओर से सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। बच्चों के साथ अध्यापकों के लिए भी ड्रेस कोड में विद्यालय आना सुनिश्चित किया गया।

जिसके तहत सभी अध्यापक विद्यालय में ड्रेस कोड में आना शुरू हो गए हैं। इस ड्रेस कोड के साथ कुनिहार जिला का पहला विद्यालय बन गया है। वहीं अब छात्राओं की वर्दी को लेकर भी निर्णय लिया जा रहा है। जिसके लिए अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से निर्णय लिया जा रहा है।