घर से चिट्टे की सप्लाई, ऐसे पकड़ा गया सप्लायर

Spread the love

 जिला पुलिस नूरपुर ने चिट्टा के एक और सप्लायर को पकड़ा है। जिला पुलिस नूरपुर ने बरेट में शेखर ठाकुर निवासी बरेट के घर में दबिश देकर 5.71 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि माफिया के खिलाफ चलाए अभियान में पुलिस ने शेखर ठाकुर के घर में 5.71ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।