# 14 पेटी देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार…

Spread the love

नशे के खिलाफ नूरपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस की पैनी नजर से माफिया का बचना मुश्किल हो गया है। आचार संहिता में शराब सप्लाई का धंधा भी काफी फलफूल रहा है। इसी अभियान में मंगलवार को जिला पुलिस नूरपुर व एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने पंचायत भरमाड़ के अधीन गांव भगवाल में दबिश देकर देसी शराब का जखीरा पकड़ा है।

जिला पुलिस नूरपुर व एक्साइज विभाग की टीम ने करनैल सिंह निवासी भगवाल की गौशाला से 14 पेटी देसी शराब संतरा मार्का बरामद की है। पुलिस ने शराब को जब्त करने के साथ-साथ आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने भगवाल में करनैल सिंह की गौशाला से 14 पेटी देसी शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।