# कार ने फुटबाल की तरह उड़ा दिया स्कूटी सवार…

Spread the love

डांगक्वाली हमीरपुर में आज दोपहर सवा करीब 12 बजे हीरानगर से बाजार की तरफ जा रही कार ने डांगक्वाली स्थित रेस्टोरेंट के नजदीक सामने से आ रहे स्कूटी सवार दिव्यांग व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से तीन पहिया स्कूटी सवार दिव्यांग स्कूटी सहित सडक़ किनारे गिरकर लहुलूहान हो गया और उसकी स्कूटी भी पलट गई।

कार ने इसके बाद राह चलते करीब 22 वर्षीय युवक को भी अपनी चपेट में ले लिया। कार युवक को घसीटते हुए आगे तक ले गई। ऐसे में युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तुंरत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया है। इसके अलावा स्कूटी सवार घायल दिव्यांग व्यक्ति को भी एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए हैं। हादसा इतना खतरनाक था कि कार का टायर भी फट गया था।