# भीषण गर्मी…. अब सुबह आठ बजे खुलेंगे स्कूल…

Spread the love

 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भीषण गर्मी के कारण सरकारी और निजी स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने शिक्षा विभाग को लिखित आदेश जारी किये हैं।

नए समय बदलाव के अनुसार 13 मई से स्कूल सुबह आठ बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे बंद होंगे। गौरतलब है कि ऊना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है और उमस और लू का प्रकोप भी जारी है।