# मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या बुरे दौर से गुजर रहे हैं…

Spread the love

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या बुरे दौर से गुजर रहे हैं. पहले उनकी टीम खराब प्रदर्शन के साथ आईपीएल 2024 से बाहर हुई और अब उनका घर टूटने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पांड्या और उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक तलाक लेने वाले हैं|

हालांकि इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन इसी बीच नताशा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने में लिखा कि ‘कोई सड़क पर उतरने वाला है’. इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें ट्रैफिक साइंस बने हुए हैं. हार्दिक से तलाक की अफवाहों के बीच लोग इसे उनके अलगाव से जोड़ कर देख रहे हैं.