# अलका लांबा ने कंगना पर कसा तंज, बोलीं- ये तीन घंटे की मूवी नहीं, लोकसभा का चुनाव है…

Spread the love
Alka Lamba took a dig at Kangana, saying- this is not a three-hour movie, it is a Lok Sabha election

 अलका लांबा ने  कहा कि यह कोई तीन घंटे की मूवी नहीं जो फ्लॉप भी हो गई तो कोई बात नहीं, यह लोकसभा का चुनाव है, जहां विकास के लिए प्रतिनिधि को पूरे पांच वर्षों के लिए चुना जाता है।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत पर तंज कसते हुए कहा कि यह कोई तीन घंटे की मूवी नहीं जो फ्लॉप भी हो गई तो कोई बात नहीं, यह लोकसभा का चुनाव है, जहां विकास के लिए प्रतिनिधि को पूरे पांच वर्षों के लिए चुना जाता है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अलका लांबा ने कहा कि मंडी की जनता कोई ऐसा प्रतिनिधि नहीं चाहती तो किसी के हाथ की कठपुतली बना रहे और यहां के विकास की कोई बात न करें। प्रत्याशी के पास रोड़मैप भी होना चाहिए जोकि कंगना के पास नहीं है।

इस मौके पर अलका ने उन भाजपा नेताओं की तस्वीरों वाला एक पोस्टर भी जारी किया, जिनपर मामले चल रहे हैं। अलका ने इन नेताओं को मोदी का परिवार बताया। अलका ने कहा कि अगर कंगना महिलाओं के साथ अन्याय करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ अपनी आवाज नहीं उठाएंगी तो उसकी जमानत भी जब्त हो जाएगी। अलका ने दावा किया कि अभी कंगना की हार तय है लेकिन महिला न्याय के प्रति आवाज नहीं उठाने पर उसकी जमानत का जब्त होना भी तय है।