अटल टनल के समीप ट्रक ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस कर रही जांच

Spread the love
A truck hit three vehicles near Atal Tunnel, police is investigating

रोहतांग के समीप शुक्रवार दोपहर को एक ट्रक ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

अटल टनल रोहतांग के समीप शुक्रवार दोपहर को एक ट्रक ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे से वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर चालकों व वाहन मालिकों में खूब बहस हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।