# शांता कुमार ने सीएम सुक्खू पर साधा निशाना, बोले-पत्नी को टिकट देना परिवारवाद की सबसे घटिया मिसाल…

Spread the love
HP Politics: Shanta Kumar targeted CM Sukhu, said- giving ticket to wife is the worst example of nepotism

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर पत्नी को लेकर सियासी हमला बोला है। मंगलवार को पालमपुर में पत्रकार वार्ता में शांता कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से अपनी पत्नी को टिकट देना परिवारवाद की सबसे घटिया मिसाल है।

कहा कि क्या पूरे देहरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस को कोई दूसरा व्यक्ति नहीं मिला? कहा कि 1989 में वह चाहते तो अपनी पत्नी को सांसद व विधायक बना सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। शांता ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में देश की जनता ने सही जनादेश दिया है। मोदी की सरकार भी बनाई और विपक्ष भी जिंदा रखा। शांता ने कहा कि भाजपा में भी अंहकार आ गया था।