नादौन में तीन ठेकेदारों के घरों और व्यावसायिक परिसरों पर आयकर विभाग की दबिश 

Spread the love
Income Tax Department raids the business premises of three businessmen in Naidun

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले में एक सप्ताह के भीतर आयकर विभाग ने दूसरी बार छापामारी की है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीमों ने नादौन में तीन ठेकेदारों के घरों और उनके व्यावसायिक परिसरों पर छापामारी की है। बताया जा रहा है कि तीनों स्टोन क्रेशर का काम साझेदारी में करते हैं। विभाग की टीम ठेकेदारों से पूछताछ कर रही है और रिकॉर्ड को खंगाल जा रहा है । गुरुवार सुबह हुई इस छापामारी के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। 

उल्लेखनीय है कि हमीरपुर में 29 जून को भी आयकर विभाग की टीम ने  पांच जगहों पर सराफा और शराब कारोबारियों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों पर रेड कर रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया था। 15 घंटे की कार्रवाई में टीम ने आयकर से जुड़े विभिन्न दस्तावेज कब्जे में लिए । कार्रवाई के दौरान व्यापारी, उनके कर्मचारी और परिवार के सदस्य भी घरों, कार्यालय और दुकानों में बंद रहे।